repo rate
नयी दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर को 5.25 प्रतिशत पर यथावत रखने का निर्णय संतुलित कदम है और यह कारोबार धारणा को मजबूत बनाने के साथ आर्थिक वृद्धि को गति देगा। उद्योग एवं विशेषज्ञों ने शुक्रवार को यह कहा।
उद्योग मंडल एसोचैम के महासचिव सौरभ सान्याल ने कहा कि रेपो दर को यथावत रखने का यह संतुलित एवं सोच-समझकर उठाया गया कदम कारोबारी धारणा को मजबूती देगा और आर्थिक वृद्धि को गति प्रदान करेगा। (भाषा)


