Ahmedabad firecracker factory Blast
गुजरात के अहमदाबाद के रामोल क्षेत्र में शनिवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट और आग लगने से कम से कम 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए। घायलों को एलजी अस्पताल और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, खुले खेत में बिना वैध लाइसेंस के फैक्ट्री संचालित की जा रही थी।
विस्फोट के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और आरएएफ ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया। मामले में फैक्ट्री संचालक के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं और विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।


