राजनीति लोकसभा चुनाव 2024

दिल्ली के रामलीला मैदान में आज ‘इंडिया’ गठबंधन का लोकतंत्र बचाओ महारैली, सुनीता केजरीवाल भी होंगी शामिल

INDIA Alliance Meet
Written by admin

INDIA Alliance Meet लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की रामलीला मैदान में आज महारैली होने जा रही है। तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय व विधायक दिलीप पांडेय समेत दूसरे नेता भी पहुंचे। महारैली में इंडिया गठबंधन का नारा ‘लोकतंत्र बचाओ’ है।

आम आदमी पार्टी के आह्वान पर आई. एन. डी. आई. ए. की हो रही महारैली के लिए रामलीला मैदान पूरी तरह से तैयार हो गया है। महारैली सफल रही तो गठबंधन के प्रत्याशियों को इससे ताकत मिलेगी। खासकर दिल्ली पर महारैली की सफलता का असर ज्यादा पड़ेगा।

इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल होंगे। पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल होंगे।

 

About the author

admin

Leave a Comment