Uncategorized

कोरोना काल में हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई  केंद्र व राज्य सरकार:  प्रीतम सिंह  

प्रीतम
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में केंद्र व राज्य सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने का कि कार्यकर्ताओं की ओर से लगातार गरीबों को सहायता पहुंचाई जा रही है। उन्होंने भाजपा की राज्य व केंद्र सरकार पर गरीबों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि कोरोना संक्रमण के बीच महंगाई आसमान छू रही है। लोगों को जरूरत की चीजें दोगुने दाम में मिल रही हैं। मौके पर प्रदेश महामंत्री संगठन विजया सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, विनोद चन्दोला, अनिल नेगी, सुनय गोयल, प्रतिमा सिह, रमेश बुटोला, श्रवण कुमार राजौरिया, सुरेश पटेल, सुनील अग्रवाल, राजेन्द्र बघेल, निखिल कुमार, सुन्दर सिंह पुण्डीर, संजय कनौजिया, पृथ्वी सिंह नेगी, दीप बोहरा, कोमल बोहरा, पीयूष जोशी, पार्षद रमेश बुटोला, स्वाति नेगी, विकास चौहान, राजन चौधरी आदि मौजूद रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment