उत्तराखंड सामाजिक

तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट ने दो युवतियों की शादी में की मदद : प्रिया

WhatsApp Image 2021 10 20 at 2.05.40 PM e1634724506384
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। तेजस्वनी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दो ज़रूरतमंद युवतियों की शादी के लिए सामान दे कर मदद की गई।
जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष प्रिया गुलाटी ने बताया कि गांधीग्राम एमडीडीए कॉलोनी निवासी दो युवतियों की शादी में कुछ सामान दे कर मदद की गई। संस्था को सहयोग करने वालों में समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष अंजू बारी जी एवं सदस्य, सिंधु गुप्ता जी, साधना जयराज जी, अर्चना यादव कपूर जी, सुनीता जैन जी, अंशिका खुराना जी के साथ विशेष सहयोग वरिष्ठ समाजसेवी रविन्द्र सिंह आनन्द जी का रहा।
प्रिया गुलाटी ने बताया कि संस्था की ओर से समय समय पर इस तरह की मदद समाज हित में की जाती रहती है। संस्था के सदस्यों का सहयोग हमेशा रहता है जैसा कोविड के दौरान भी लोगों की मदद की गई उसके बाद अभी भी सूखा राशन लोगों को दिया जा रहा है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment