धार्मिक

राम मंदिर मूर्ति अनावरण पर दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल देहरादून द्वारा दो दिवसीय भंडारे का आयोजन किया गया

Doon Valley Metropolitan Industries Trade Board 
Written by admin

Doon Valley Metropolitan Industries Trade Board 

देहरादून। दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल देहरादून द्वारा मिशन स्कूल में 22 व 23 जनवरी को सभा व भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें 108 ब्राह्मणों द्वारा सुंदरकाण्ड का पाठ किया गया। जिसके बाद सभी ब्राह्मणों को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा कम्बल बांटे गए। जिसके पश्चात् ब्राह्मणों द्वारा हवन कर भव्य सुंदर काण्ड पाठ का समापन किया।

Doon Valley Metropolitan Industries Trade Board :- कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा भव्य राम मंदिर कि प्रति मूर्ति का अनावरण किया और ब्राह्मणों द्वारा मन्त्र उचारण किया गया। जिसके पश्चात राम चरित्र मानस के कार्यक्रमों की प्रस्तुती की गयी। कलाकारों द्वारा भव्य हनुमान जी की झांकी प्रस्तुत की गई। कलाकारों द्वारा भव्य रामायण का मंचन प्रस्तुत किया गया। देहरादून के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन किया गया।

पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा अपने संबोधन में सभी आये हुए अथितियो एवं नगरवासियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की बधाई एवं शुभकामनाए दी।

Doon Valley Metropolitan Industries Trade Board राम मंदिर एवं राम दरबार का प्रतिरूप भेंट किया :-

व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को शाल, राम मंदिर एवं राम दरबार का प्रतिरूप भेंट किया।

इस अवसर पर सभी अतिथियों को पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा राम मंदिर का प्रतिरूप भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वालो में पूर्व बार काउंसिल के अध्यक्ष पृथ्वी राज चौहान, राज्य मंत्री विश्वास डाबर, पूर्व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा, पूर्व राज्यमंत्री शमशेर सत्याल, राजपुर विधायक खजान दास , पूर्व राज्यमंत्री रविन्द्र कटारिया, कैप्टन मनोहर सिंह रावत, साधना जयराज, डॉ दीपक भट्ट आदि को राम मंदिर का प्रतिरूप देकर सम्मनित किया

कार्यक्रम का समापन भव्य देसी घी के भंडारे से हजारों लोगांे को भोज कराया गया। हनुमान के प्रतिरूप के साथ एवं राममंदिर के बड़े भव्य प्रतिरूप के साथ पुरे नगर में जीप में सवार होकर भव्य यात्रा निकली गई एवं सभी व्यपारियो के सहयोग और साथ जो की समय-समय पर दून वैली महानगर उधोग व्यापार मंडल को अपार स्नेह और प्यार मिलता रहता हैं, उसके लिए धनयवाद किया।

Doon Valley Metropolitan Industries Trade Board द्वारा 23 जनवरी को राजीव गांधी इकाई द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे व्यापार मण्डल मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा एवं अध्यक्ष पंकज मैसोंन को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संरक्षक सुशील अग्रवाल, रवि मल्होत्रा, विश्वनाथ कोहली, संतोष कोहली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महामंत्री पंकज डीडान, मंत्री विनय नागपाल, कोषाध्यक्ष राकेश किशोर गुप्ता, युवा उपाध्यक्ष मनीष मोनी, मोहित मेहता युवा महमंत्री दिव्य सेठी, युवा कोषाध्यक्ष नितेश मल्होत्रा, युवा सह कोषाध्यक्ष रजत गुप्ता, उपाध्यक्ष विनीत मिश्रा, उपाध्यक्ष रोहित बहल, उपाध्यक्ष बलदेव पराशर, उपाध्यक्ष राम कपूर, उपाध्यक्ष राजीव सच्चर, संयोजक तीरथ सचदेवा, राजेश गोयल, संयोजक सन्नी कुमार, गोपाल कपूर, सुरेश गुप्ता, सचिन डोरा, हरमिंदर सिंह चढ्ढा, संगठन सलाहकार संजय गर्ग, दीपू नागपाल,श्याम सिंह, जसपाल बंटी, आदि मौजूद रहे

About the author

admin

Leave a Comment