ख़बरसार

Dehradun Bar Association Result, राजीव शर्मा, अध्यक्ष वहीं राजबीर सिंह बिष्ट बने सचिव

Dehradun Bar Association Result
Written by admin

Dehradun Bar Association Result

देहरादून। देहरादून बार एसोसिएशन में इस बार राजीव शर्मा उर्फ बंटू भाई ने लंबे समय बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। उन्होंने नौ बार के अध्यक्ष रहे अधिवक्ता मनमोहन कंडवाल को 66 मतों से हराया है। इसके साथ ही सचिव पद पर राजबीर सिंह बिष्ट और उपाध्यक्ष पद पर भानू प्रताप सिसौदिया ने विजयी रहे।

बार एसोसिएशन देहरादून के चुनाव में 51 प्रत्याशी मैदान में थे। 3,815 अधिवक्ता मतदाताओं में से 2,675 ने वोट दिया था।

देहरादून बार एसोसिएशन के चुनाव में मंगलवार को मतदान हुआ था। कुल 3815 अधिवक्ता मतदाताओं में से 2675 अधिवक्ताओं ने मतदान किया था। इसके बाद बुधवार को सुबह करीब 10 बजे से मतगणना शुरू हुई। शाम करीब पांच बजे जब परिणाम आए तो चौंकाने वाले थे।

Dehradun Bar Association Result :-

पहले नंबर पर रहे राजीव शर्मा उर्फ बंटू भाई को सबसे अधिक 931 वोट पड़े। लंबे समय तक उनके जोड़ीदार रहे मनमोहन कंडवाल को भी 865 वोटों के साथ दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। इस तरह उन्होंने मनमोहन कंडवाल को 66 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल शर्मा उर्फ चीनी अध्यक्ष पद की दौड़ में 715 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे।

जबकि, चौथे नंबर पर रहे आलोक घिल्डियाल को महज 115 वोट से ही संतोष करना पड़ा। अध्यक्ष के चुनाव में सबसे कम वोट अधिवक्ता शिवचरण सिंह रावत को पड़े। उनके खाते में कुल 28 वोट आए।

राजीव शर्मा दो बार अध्यक्ष और दो बार सचिव रह चुके हैं।

Dehradun Bar Association Result :- वही, पिछली बार सचिव पद पर चुने गए राजबीर सिंह बिष्ट इस बार भी अपनी सीट बचा गए। जबकि, उपाध्यक्ष पद पर भानू प्रताप सिसौदिया ने लगातार चौथी बार जीत हासिल की।

About the author

admin

Leave a Comment