Uncategorized

जीत का आधार कार्यकर्ता : जेपी नड्डा

WhatsApp Image 2021 09 29 at 5.58.54 PM e1632920057514
Written by Subodh Bhatt

देहरादून। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडढा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और वही पार्टी की जीत को सुनिश्चित करते हैं। पार्टी को अपने वायदो पर खरा उतरने के कारण ही जनता का आशिर्वाद मिलता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने वर्चुअल रूप से आयोजित शक्ति केन्द्र संयोजकों, प्रभारियों तथा वरिष्ठ पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोरोना की लड़ाई में जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं ने अदभुद योगदान दिया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के उध्बोधन को आईआरडीटी ऑडिटोरियम सर्वे चौक सहित पूरे प्रदेश में सभी 70 विधानसभाओं में वर्चुवली पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं द्वारा सुना गया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारे चुनाव जीतने का शस्त्र है। भारतीय जनता पार्टी देश की एकमात्र पार्टी है जो नेताओं के आधार पर नहीं वरन कार्यकर्ताओ के आधार पर चुनाव लड़ती है और जीतती है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। विभिन्न योजनाएं संचालित हो रही है, सिटी गैस के तहत हरिद्वार देहरादून को पाइप लाइन से गैस मिलने वाली है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी सरकारों द्वारा किये गए कार्यो का हिसाब दें। हमारा एक-एक बूथ का कार्यकर्ता उनसे चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके कारण हमारे द्वारा किए गए कार्य हैं। भाजपा जनकल्याण की पार्टी है और सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास हमारा मूल मंत्र है। उन्होंने पदाधिकारियों से बूथ संरचना,शक्ति केंद्र प्रमुख आदि की समय-समय पर बैठक लेकर समीक्षा को कहा। क्योंकि 100 दिन के बाद तो चुनाव कैम्पेन शुरू हो जाएगा।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रामनगर की चिंतन शिविर में जो 2022 के  जीत के लिए नक्शा तैयार किया गया उस पर हमारे बूथ से लेकर प्रदेश तक सक्रिय होकर काम कर रहे हैं।  हमारे यहां मीडिया की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है और हाल में राष्ट्रीय महिला मोर्चा की सफल कार्यसमिति संपन्न हुई है। हमारे यहां सभी बूथ समितियों का सत्यापन हो गया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री निरंतर जनहित के लिए निर्णय ले रहे हैं और उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम गड रहा है। उन्होने कहा कि  2364 शक्ति केंद्र हैं यह सभी शक्ति केंद्र चुनाव का आधार है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन हम सभी के लिए जनहित के कार्य करने के लिए प्रेरणा देता है। उन्होंने रोजगार पर सभी का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि हमने रोजगार देने के लिए सभी स्तर पर सार्थक प्रयास किए हैं और यह निरंतर जारी रहेगा। स्वरोजगार के माध्यम से भी हमने रोजगार देने का बीड़ा उठाया है और अच्छी पहल साबित हो रही है। हमारी सरकार में ऋण लेना बहुत आसान हुआ है हमने आते ही सरलीकरण का मंत्र दिया था और वह आज लोगों की जुबान पर सुनाई भी दे रहा है।

कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। इस अवसर पर लोकसभा सांसद चुनाव प्रबंधन समिति के सयोंजक अजय टम्टा, प्रदेश सरकार में मंत्री रेखा आर्य, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत, मेयर सुनील उनियाल कौस्तुबा नंद जोशी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा, प्रदेश आईटी संयोजक हिमांशु, अजीत नेगी, प्रदेश आईटी सह संयोजक प्रवीण लेखवार, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment