Uncategorized

उत्तराखंड से आप के कोठियाल होंगे CM पद का चेहरा

देहरादून : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंहुंचे सर्वे चोक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में मीडिया से मुखातिब हुए। अरविंद केजरीवाल ने अपने देहरादून दौरे को लेकर एक दिन पहले ही ट्विट किया था कहा था कि उत्तराखंड के हित में बड़ी घोषणा करूंगा। ऐसे में सभी लोगों की नजर उनकी घोषणा पर थी। अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में रोड शो भी किया। देवभूमि संकल्प यात्रा के तहत उनका रोड शो जो घंटाघर से दिलाराम चौक तक किया गया। इस बहाने उन्होंने शक्ति प्रदर्शन का प्रयास किया। केजरीवाल के रोड शो में अच्छी खासी भीड़ दिखाई दी।

IMG 20210817 WA0011

उन्होंने कहा कि दो बड़ी घोषणाएं राज्य के भविष्य के लिए ओर विकास के लिए महतवपूर्ण होगी। मुख्यमंत्री पद के लिए कर्नल अजय कोठियाल होंगे। 2. उत्तराखंड को पूरी दुनिया के हिन्दुओं के लिए अध्यात्म की राजधानी बनाये। उत्तराखंड में सबसे ज्यादा समस्या रोजगार की है, उससे पलायन भी हुआ है। कर्नल कोठियाल के साथ मिलकर रोजगार का प्लान तैयार कर रहे है।

इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसोदिया उत्तराखंड आए थे और उन्होंने कहा था कि जनता से पूछेंगे कि उत्तराखंड में सीएम कैसा चाहिए जनता की क्या राय है। उसके बाद सर्वे किए जनता से पूछा आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए। क्या कर्नल कोठियाल को सीएम कैंडिडेट बनाना चाहिए।

WhatsApp Image 2021 08 17 at 6.53.09 PM

इस सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है। तब से नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। लोगों ने कहा अब हमें नया विकल्प चाहिए, देश भक्त फौजी चाहिए। आम लोगो ने कर्नल अजय कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार चुना है। जब बड़ी दलों के नेता राज्य को लूट रहे थे तब ये देशभक्त बॉर्डर में दुश्मनों से लड़ रहे थे। केदारनाथ की आपदा के बाद वहां इस व्यक्ति ने उनका पुर्ननिर्माण किया था, जो अपना घर भरने की बजाय उत्तराखंड के विकास के बारे में सोचे। जनता के निर्णय से आम आदमी पार्टी ने तय किया कर्नल अजय कोठियाल को सीएम उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने देश की सेवा के लिए गोलियां खाई। उन्होंने कहा कि कर्नल कोठियाल ने केदारनाथ आपदा में भी अपनी टीम के साथ लगकर पुनर्निर्माण किया था। अब देवभूमि का पुनर्निर्माण करेंगे। उत्तराखंड को देव भूमि कहते है। बदरीनाथ केदारनाथ,गंगोत्री,यमुनोत्री,हरिद्वार, ऋषिकेश,जागेश्वर,नीलकंठ जैसे पवित्र धाम है। कर्नल अजय कोठियाल को भोले का फौजी भी कहते है।

इस मौके पर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि मुझे उत्तराखंड के नवनिर्माण की जो जिम्मेदारी दी गई। इससे मैं खुद को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं। भोले का फौजी बनकर हम काम करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की कार्यप्रणाली बेहतर लगी तो मुझे भी उत्तराखंड में कुछ ऐसा ही करने की ललक जागी। उन्होंने कहा कि मै राजनीतिक व्यक्ति न होते हुए भी मैं आम आदमी पार्टी से जुड़ा।

WhatsApp Image 2021 08 17 at 6.53.12 PM

रोड शो में उमड़ी समर्थकों की भीड़

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ देहरादून में घंटाघर से दिलाराम चौक तक देवभूमि संकल्प यात्रा निकाली। रैली से पहले उन्होंने घंटाघर स्थित स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद घंटाघर से दिलाराम चौक तक रैली निकाली।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment