देहरादून 24 मई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता निरंतर सक्रियता और चुनौती स्वीकार करने के लिए जाने जाते हैं, हमें इस महामारी में समाज के कार्यों में जुड़ना है, जितना हो सके पीड़ितों की सेवा करनी है |

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने देहरादून महानगर के कार्यकर्ताओं को वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार महामारी से जूझते हुए निरंतर कार्य कर रही है , देश व प्रदेश की जनता को निरंतर स्वास्थ्य एवं सामाजिक क्षेत्र में राहत पहुंचा रही है| चाहे ऑक्सीजन सिलेंडर दिलवाने की बात हो, कोरोना किट मरीजों तक पहुंचाने की बात हो भोजन, खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर वितरण की बात हो हमारे कार्यकर्ता दिन-रात निरंतर कार्य कर कोरोना संक्रमण से लड़ रहे हैं ,जबकि और राजनीतिक दलों के नेता सोशल मीडिया माध्यमों से जनता में भ्रम फैलाकर देश व राज्य के लोगों का ध्यान बंटाने में लगे हैं उन्हें इस समय राजनीति की चिंता है |
इसका कारण उनका केवल राजनीतिक कार्यकर्ता होना है, जबकि हमारे कार्यकर्ता के लिए सबसे पहले राष्ट्र, तत्पश्चात समाज एवं संगठन और उसके भी बाद उसका अपना परिवार आता है |
महामंत्री संगठन अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अब समयानुसार बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन काम करने का स्वभाव बनाना चाहिए| उन्होंने महामारी में सक्रिय सभी कार्यकर्ताओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए |
कैबिनेट मंत्री और देहरादून के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार द्वारा महामारी में चलाए जा रहे कार्य तथा वात्सल्य योजना ,खाद्यान्न योजना, टीकाकरण आदि का ब्यौरा देते हुए कार्यकर्ताओं को आ रही कठिनाइयों का फीडबैक एवं सुझाव लिए |
वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को मेयर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ,कैंट विधायक हरबंस कपूर ,सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर, राजपुर विधायक खजान दास, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने भी संबोधित किया |
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन , प्रवक्ता विनय गोयल, कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल ,महामंत्री कुलदीप कुमार , भाजपा महानगर महामंत्री रतन चौहान ,सतेंद्र नेगी ,मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी अनुराग भाटिया, उपाध्यक्ष आशीष नागरथ, कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता सहित महानगर में निवास करने वाले प्रदेश पदाधिकारी, महानगर के सभी पदाधिकारी मोर्चा एवं मंडलों के अध्यक्ष वह महामंत्री उपस्थित रहे |


