ख़बरसार • उत्तराखंड

CII डिजाइन अवॉर्ड्स में ग्राफिक एरा के दो प्रोजेक्ट टॉप-3 में

DesignExcellence
Written by Subodh Bhatt

DesignExcellence

देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में ग्राफिक एरा ने अपनी धाक जमाई। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दो प्रोजेक्ट्स ने अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप-3 में जगह बनाई।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित सीआईआई डिजाइन एक्सीलेंस अवॉर्ड्स में देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में डिजाइन के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट और नवाचारी कार्यों को परखा गया। विभिन्न चरणों की समीक्षा, ज्यूरी स्तर पर चर्चा और ग्रैंड ज्यूरी के मूल्यांकन के बाद ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के दोनों प्रोजेक्ट्स को अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप-3 कैटेगरी विजेताओं में चुना गया।

फैशन डिजाइन विभाग की छात्रा हरप्रीत कौर का प्रोजेक्ट ‘बियॉन्ड क्लोदिंग: ए सेंसरि-रिस्पॉन्सिव अपैरल फॉर चिल्ड्रन विद एएसडी’ ‘डिजाइन फॉर सोशल इम्पैक्ट’ कैटेगरी में टॉप-3 में चुना गया। वहीं, सृष्टि नेगी का प्रोजेक्ट ‘फ्रॉम माउंटेन फाइबर टू मॉडर्न फॉर्म: ए जैक्वार्ड निट एक्सप्लोरेशन इन हिमालयन नेटल’ ‘टेक्सटाइल एंड अपैरल डिजाइन-एकेडमिक’ कैटेगरी में टॉप-3 में रहा।

हरप्रीत कौर का प्रोजेक्ट ऑटिज्म से प्रभावित बच्चों की संवेदनात्मक जरूरतों के अनुरूप विशेष परिधान तैयार करने पर केंद्रित है, जबकि सृष्टि नेगी के प्रोजेक्ट में हिमालयी बिच्छू घास के रेशे को जैक्वार्ड निट तकनीक से आधुनिक वस्त्र डिजाइन से जोड़ा गया है। दोनों प्रोजेक्ट्स फैशन डिजाइन विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योति छाबड़ा के मार्गदर्शन में तैयार किए गए। इन्हें बेंगलुरु में आयोजित प्रोग्राम में पुरस्कृत किया जाएगा।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment