शिक्षा • उत्तराखंड • ख़बरसार • राजनीति

दिव्यांशी बनी बिथ्याणी डिग्री कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष

StudentElection
Written by Subodh Bhatt

StudentElection

देहरादून। महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी (यमकेश्वर) के छात्र संघ चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गया। इसमें अध्यक्ष पद पर दिव्यांशी विजयी रही। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंदी प्रीति को 69 मतों के अंतर से पराजित किया।

मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी में पंजीकृत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक चली। मतगणना होने तक महाविद्यालय में चहल पहल बनी रही। यहां विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर अभिनव उनियाल चुने गए। अभिनव को 102 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी शिवानी को कुल 22 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर गुंजन, सचिव पद पर अनीशा, सह सचिव अंकिता और कोषाध्यक्ष पद पर कुसुम निर्विरोध चुनी गई जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कु. साक्षी, कु. बबीता, कु. कृष्णा, प्रियांशु, कु. साक्षी सिंह और कु. अंजली मनोनीत की गई।

प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment