Dehradun murder case
देहरादून। राजधानी देहरादून में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है, कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आज सुबह राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्किट में एक युवक को सरेआम गोली मार दी गई जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि युवक को तुरंत दून अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।, गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित कर लिया गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर गहन जांच पड़ताल की।
यह मामला कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी स्कूटी पर सवार होकर आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के खुलासे के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।


