राजनीति उत्तराखंड

देहरादून: महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार बने उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

Mahendra Bhatt State President
Written by Subodh Bhatt

Mahendra Bhatt State President

  • संगठन चुनाव में निर्विरोध चुने गए, केंद्रीय नेतृत्व ने दी औपचारिक घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया है। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के बाद संगठन चुनाव प्रभारी और केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को देहरादून में इसकी औपचारिक घोषणा की।

महेंद्र भट्ट लगातार दूसरी बार इस महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने वाले पहले भाजपा नेता बन गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए संगठन चुनाव में केवल एक ही नामांकन हुआ, जो महेंद्र भट्ट का था। उनके नामांकन का प्रस्ताव प्रदेश नेतृत्व द्वारा किया गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।

घोषणा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और सह प्रभारी रेखा वर्मा सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जैसे ही हर्ष मल्होत्रा ने महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की, कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर उनका जोरदार स्वागत किया और इसे पार्टी के संगठनात्मक मजबूती के लिए सकारात्मक कदम बताया।

राष्ट्रीय परिषद के लिए चुने गए 8 प्रतिनिधि
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के लिए उत्तराखंड से आठ नामों की भी घोषणा की गई। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद के लिए जिन वरिष्ठ नेताओं का चयन किया गया है, वे इस प्रकार हैं:

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’
  • पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
  • पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत
  • टिहरी सांसद महारानी मालाराज्य लक्ष्मी शाह
  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट
  • पूर्व विधायक कल्पना सैनी

इन नामों को पार्टी नेतृत्व की स्वीकृति के बाद घोषित किया गया, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के नीति-निर्धारण में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment