Suspension
देहरादून। पुलिस विभाग की छवि को धूमिल करने और पद की गरिमा के विपरीत आचरण करने के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस दूरसंचार शाखा में तैनात उपनिरीक्षक महेश कंडवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जून 2026 को पॉलिटेक्निक कॉलेज, पित्थूवाला में नियुक्त शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किए जाने की घटना सामने आई थी। आरोप है कि उक्त घटना के दौरान सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की गई, जिससे शिक्षण संस्थान का कार्य प्रभावित हुआ।
मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी देहरादून ने घटना का गंभीरता से संज्ञान लिया। जांच में प्रथम दृष्टया पुलिस अधिकारी का आचरण विभागीय मर्यादा और अनुशासन के विपरीत पाए जाने पर उपनिरीक्षक महेश कंडवाल के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई की गई।


