राजनीति उत्तराखंड

चम्पावत प्रकरण पर भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पुतला दहन

BJP Mahila Morcha Protest
Written by Subodh Bhatt

BJP Mahila Morcha Protest

रुद्रप्रयाग। चम्पावत प्रकरण को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग में कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, विधायक आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन जमलोकी मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान विधायक आशा नौटियाल ने कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना किसी जांच और ठोस तथ्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर राजनीति करने के बजाय षड्यंत्र और भ्रामक प्रचार में लगी हुई है।

तदोपरांत विधायक आशा नौटियाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक व्यवस्थाओं और जनता की भावनाओं का सम्मान करती आई है, जबकि कांग्रेस के कुछ नेता तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रदेश की जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई सकारात्मक मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन की राजनीति चाहती है तथा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर सच्चाई रखने और कांग्रेस के भ्रामक प्रचार का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का कार्य करेंगे।

इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुण चमोली, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सुषमा देवी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रोशनी रोथान, महिला मोर्चा जिला मंत्री बबीता नेगी, मंजू धीरवान, कंचन देवी, पार्वती गोस्वामी, शालिनी गोस्वामी और अनीता चौधरी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment