शिक्षा उत्तराखंड देश-विदेश

ग्राफिक एरा को टीएचई एशिया रैंकिंग में 200–250 बैंड, भारत में 18वां स्थान

THE Asia Ranking
Written by Subodh Bhatt

THE Asia Ranking

देहरादून। शिक्षा के वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान को और मजबूत करते हुए ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि अपने नाम की है। टाइम्स हायर एजुकेशन (टीएचई) एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को 200–250 रैंकिंग बैंड में स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि देशभर में ग्राफिक एरा ने 18वें रैंक हासिल की है।

टाइम्स हायर एजुकेशन की यह रैंकिंग विश्वविद्यालयों को शैक्षिक उत्कृष्टता, उच्चस्तरीय शोध, शोध की अंतर्राष्ट्रीय प्रभावशीलता, उद्योग से सुदृढ़ साझेदारी और वैश्विक दृष्टिकोण जैसे विश्वस्तरीय मानकों पर परखकर दी जाती है। एशिया में 200–250 रैंकिंग बैंड और भारत में 18वां स्थान हासिल करना ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की मजबूत शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रभावी शोध कार्य और तेजी से बढ़ती वैश्विक पहचान का स्पष्ट प्रमाण है। इसके साथ ही ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी को टाइम्स हायर एजुकेशनल वर्ल्ड यूनिवर्सिटी  रैंकिग में पूरी दुनिया में 601-800 रैंक ग्रुप में रखा गया है।
आधुनिक सुविधाओं, मजबूत इंडस्ट्री कनेक्ट और बेहतर वैश्विक एक्सपोज़र के दम पर विश्वविद्यालय ने न सिर्फ अकादमिक स्तर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है, बल्कि दुनिया भर में अपनी एक सशक्त, विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान भी बनाई है। गुणवत्ता आधारित शिक्षा, शोध पर विशेष ध्यान और छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान देने की प्रतिबद्धता ही ग्राफिक एरा की इस निरंतर सफलता का आधार  है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय रैंकिंग में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने दक्षिण एशिया में 138वीं और एशिया में 523वीं रैंक हासिल की है । राष्ट्रीय स्तर पर, केंद्र सरकार की एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय ने 48वां स्थान प्राप्त करते हुए लगातार छः वर्षों से देश के शीर्ष 100 संस्थानों में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी है।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सुरक्षा, मशीन लर्निंग जैसे क्षेत्र में विश्वस्तरीय सेंटर स्थापित करके विश्विद्यालय देश का सबसे पहला जेनएआई कैंपस बन गया है। छात्र छात्राओं को बेहतरीन प्लेसमेंट के अवसर मुहैया कराने में उन्हें सबसे नई टेक्नोलॉजी से जोड़ना और वर्ल्ड क्लास फैकल्टी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यही वजह है कि गूगल, अमेज़न, माइक्रोसॉफ्ट, एटलसियन और एडोबी जैसी विश्वविख्यात कंपनियां ऊंचे पैकेजेस पर ग्राफिक एरा से प्लेसमेंट कर रही है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment