राजनीतिक खबर

BJP ने महानगर कार्यालय में सौरभ थपलियाल के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

Written by admin

inauguration of election office

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

Ad

Ad

महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनावी रण में उतरने से पहले हर कार्य को विधिवत पूजा-अर्चना से आरंभ करती है। यह कार्यालय उद्घाटन पार्टी के कार्यकर्ताओं को और अधिक प्रेरित करेगा, और वे महानगर देहरादून में भाजपा के मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल की जीत के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।

Ad

Ad

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा की नीतियों और राज्य सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को साझा करते हुए कहा कि पार्टी ने सौरभ थपलियाल जैसे सक्षम और संगठननिष्ठ व्यक्ति को मेयर पद का प्रत्याशी बनाया है, और हम सभी को मिलकर उन्हें विजय दिलानी है।कार्यक्रम में भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में आम जनता भी मौजूद रही, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के मेयर प्रत्याशी को समर्थन देने का संकल्प लिया।

About the author

admin

Leave a Comment