Municipal Council Chamba
भाजपा ने नगर पालिका परिषद चम्बा के लिए शोभनी धनोला को अपना प्रत्याशी घोषित कर एक नया इतिहास रचा है। यह भाजपा के लिए पहला अवसर है जब उसने चम्बा नगर पालिका से एक दमदार महिला प्रत्याशी को चुनावी मैदान में उतारा है। अब तक भाजपा चम्बा नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर अपनी पकड़ मजबूत नहीं कर पाई थी, लेकिन इस बार उसने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए एक सशक्त महिला उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।
शोभनी धनोला, भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सत्येसिंह धनोला की धर्मपत्नी हैं। स्व. श्री सत्येसिंह धनोला वह महान नेता थे, जिन्होंने चम्बा और टिहरी में भाजपा की नींव रखी और पार्टी को मजबूती से स्थापित किया। स्व. धनोला का योगदान न केवल भाजपा की बुनियाद में था, बल्कि वे संघ के भी प्रमुख सदस्य रहे थे।
भा.ज.पा. द्वारा शोभनी धनोला को प्रत्याशी घोषित करने से यह साफ संकेत मिलता है कि पार्टी ने चम्बा में अपनी रणनीति को मजबूती से आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह चुनाव भाजपा के लिए न केवल एक राजनीतिक चुनौती है, बल्कि एक भावनात्मक जुड़ाव भी है, क्योंकि वे स्व. श्री सत्येसिंह धनोला के योगदान को सम्मानित करते हुए इस चुनावी यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।
शोभनी धनोला का परिचय
नाम- शोभनी धनोला
निवास स्थान-पिछले 40 वर्षों से ब्लॉक रोड चम्बा टिहरी गढवाल ।
प्रतिष्ठान-प्रोपराईटर मै० धनोला पेट्रोल पम्प पुरानी टिहरी रोड़ चम्बा टिहरी गढवाल ।
शैक्षिक योग्यता-बी० ए०
पति- स्व० श्री सत्ये सिंह धनोला ( सन् 1978 से 1996 तक स्वयं सेवक व भाजपा में राजनीतिक जीवन (टिहरी गढ़वाल में भाजपा के संस्थापक सदस्य, पूर्व
जिला महामंत्री भाजपा, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा पूर्व प्रान्तीय
सदस्य भाजपा, पूर्व सदस्य राष्ट्रीय परिषद भाजपा )
पूर्व महामंत्री चम्बा नगर भाजपा पूर्व अध्यक्ष महिला
विगत 25 वर्षों से राजनीति जीवन –
मोर्चा चम्बा नगर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, पूर्व प्रदेश कार्यकारणी सदस्य महिला
मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष चम्बा नगर। विभिन्न चुनाव में जैसे लोक सभा, विधान सभा व निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में हमेशा कार्य करती रहती है।
सामाजिक जीवन मैं महिलाओ के कई ग्रुप समूहों में कार्य कर रही है ।
पोस्ट ऑफिस की आर० डी० के माध्यम से सीधे 1300 महिलाओं से जुड़ी है।
चम्बा नगर में राधाकृष्णन मंदिर की संस्थापक व संरक्षक का दायित्व निभा रही हैं, जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम करवाते रहते हैं, नगर में विभिन्न वार्डाे में धार्मिक कीर्तन, सत्संग व
गौ रक्षक जैसे धार्मिक कार्याे में भाग लेती रहती है ।