ख़बरसार

नगर निगम चलायेगा सड़को को गड्डा मुक्त करने का अभियान, 5 करोड़ से होगी राजधानी में नगर निगम की सड़कें गड्डा मुक्त

Nagar Nigam
Written by Subodh Bhatt

Nagar Nigam

देहरादून, 10 अक्टूबर। Nagar Nigam के नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर नगर निगम की राजधानी देहरादून के अन्दर नगर निगम की सड़कों को गड्डा मुक्त करने के लिए पैचवर्क हेतु 5 करोड़ के टेण्डर जारी कर दिये है।

100 वार्डों में एक साथ चलेगा सड़कों को गड्डा मुक्त करने का अभियान। प्रत्येक वार्ड में 5 लाख से होगा सड़कों/गलियों को गड्डा मुक्त करने का कार्य। चारकोल(डामर)/सी0सी0 से किया जाएगा सड़कों को गड्डा मुक्त।

Nagar Nigam वार्ड में सड़कों को गड्डा मुक्त करने का अभियान चलाये  :-

नगर आयुक्त ने बताया है कि इस वर्ष बरसात में वर्षा अधिक हुई है जिससे सड़को में गड्डे बनने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। इसी के दृष्टिगत अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया अपनाते हुए प्रत्येक वार्ड में सड़कों को गड्डा मुक्त करने का अभियान चलाये जिससे नगरवासियों Nagar Nigam की सड़को/गलियों में आवाजाही करने में कोई परेशानी न हो।

नगर निगम के महापौर ने कहा है कि नगर निगम का हमेशा यह प्रयास रहा है कि क्षेत्रीय नागरिकों की हर समस्या का हर सम्भव समाधान किया जाए। पैचवर्क होेने से सड़कों में गड्डे समाप्त होगें तथा आम-जनता को आवागमन में सुविधा होगी।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment