सामाजिक

उत्तरांचल पे्रस क्लब ने पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया, क्लब ने जताया मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी व सूचना विभाग का आभार।

WhatsApp Image 2021 05 14 at 6.35.48 PM
Written by Subodh Bhatt

देहरादून, 14 मई। उत्तरांचल पे्रस क्लब ने पत्रकारों व उनके परिजनों के लिए क्लब परिसर में वैक्सीनेशन कैंप स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व सूचना विभाग के सौजन्य से आयोजित किया। जिसमें 160 पत्रकार व उनके परिजनों का वैक्सीनेशन किया गया। क्लब ने इस पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार जताया।
शुक्रवार को समर्पण संस्था के सहयोग से पूर्वाह्न 11 बजे से सांय 5 बजे तक आयोजित किया गया। उत्तरांचल पे्रस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया, महामंत्री गिरिधर शर्मा ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, जिलाधिकारी डाॅ. आशीष श्रीवास्तव, सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चैहान व नोडल अधिकारी डाॅ आदित्य सिंह का आभार व्यक्त किया।
क्लब महामंत्री ने बताया कि कल 15 मई (शनिवार) को वैक्सीनेशन कैंप क्लब परिसर में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया जायेगा। कल से टोकन व्यवस्था से रजिस्ट्रेशन होगा। श्री शर्मा ने सभी पत्रकारों से सहयोग की अपेक्षा की। वैक्सीनेशन कैंप की समर्पण टीम की पब्लिक हैल्थ मैनेजर राजकुमारी, एएनएम प्रिती डबराल, सोनाली रावत, पीआरडी जवान सतपाल आदि उपस्थित थे।

 

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment