Mental Health Workshop
देहरादून। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी ने श्री श्रद्धानन्द बाल वनिता आश्रम, तिलक रोड, देहरादून में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया।

इस कार्यशाला में प्रख्यात मनोवैज्ञानिक समाजसेवी डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) ने छात्र जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के गुर सिखाये, पढ़ाई में मानवीय कल्पनाशीलता की अहमियत बताई और कई प्रयोग करके दिखाये, साथ ही सिखाये और पाठ्यक्रम को अधिक समय तक याद रखने की तकनीक सिखाई और मानसिक व्यायाम सिखाये। छात्रों के सवालों और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस कार्यशाला में पुलकित, द्युति, मनन और नीर ने भी सहयोग दिया।


