harshitatimes.com

Saturday, September 30, 2023
Spread the love
Home Politics BJP के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जोड़ने का...

BJP के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे: गणेश जोशी

Spread the love

राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून 26 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान के अंतर्गत मसूरी विधानसभा में वोटर चेतन कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान बहुत महत्वपूर्ण अभियान है।

इस अभियान में शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देश अनुसार हम सभी को प्रत्येक विधानसभा में 18 वर्ष की उम्र पार करने वाले सभी युवाओं का मतदान बनाना है। हमें इस बार प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार से अधिक मतदाताओं को सूचीबद्ध करना है। साथ ही कोई भी युवा मतदाता सूची में छूट न जाए इसका विशेष ध्यान भी रखा जाए।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बीजेपी के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने वाटर चेतना कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि हम जैसे भाजपा के कार्यकर्ता होने के नाते अपने पक्ष में अधिक से अधिक वोटो को प्रभावित करने के लिए अधिक मतदाता बनाने पड़ेंगे।

राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान
वोटर चेतन कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

[राष्ट्रव्यापी वोटर चेतना अभियान] भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित भी करना :-

हमारा लक्ष्य नया वोट के साथ भाजपा के पक्ष में मतदाताओं को प्रभावित भी करना है। हम वोटर चेतना अभियान की टोली इस अभियान में युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारी का सहयोग लेकर मतदाताओं को जोड़ने का काम करेंगे।

इस दौरान नए मतदाताओं के रूप में जुड़ने के लिए रचनात्मक सार्वजनिक कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे। साथ ही समाज के युवाओं को पहली बार वोट देने के प्रति उत्साह पैदा हो सके इसके लिए हम जागरूकता अभियान भी चलाएंगे।

कार्यक्रम में महानगर के महापौर सुनील उनियाल गामा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, तीन मंडलों के प्रभारी उमा नरेश तिवारी, मोहित शर्मा, रतन सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, राकेश रावत, विधानसभा संयोजक आरएस परिहार, ओपी कुलश्रेष्ठ, हेमंत जुयाल सहित बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

बागेश्वर की पार्वती ने ली MLA पद की शपथ

MLA हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग...

Arrogance and Rudeness की पराकाष्ठा है रमेश बिधूड़ी: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य

Arrogance and Rudeness हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 22 अगस्त। यशपाल आर्य, नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने के अभद्र व्यवहार पर निंदा करते हुए...

जी-20 शिखर महासम्मेलन में अफ्रीकन यूनियन देशों को शामिल करना, बड़ी कूटनीती: प्रेमचंद अग्रवाल

जी-20 शिखर महासम्मेलन हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 10 सितंबर। कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में आयोजित जी-20 शिखर महासम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

आगर Technology के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया

Technology लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। लंदन...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

Recent Comments