harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home धार्मिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास में होगा विशेष कीर्तन दरबार

गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास में होगा विशेष कीर्तन दरबार

Spread the love

गुरुद्वारा

हर्षिता टाइम्स
देहरादून। गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास अधीनस्थ प्रबंधक कमेटी गुरु श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार, दे. दून.के तत्ववाधान में एवं शरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, दरबार श्री अमृतसर के सहयोग द्वारा विशेष कथा – कीर्तन दरबार का आयोजन 6 अगस्त को प्रात: 4.0 बजे से दोपहर 3.0 बजे तक किया जायेगा l

ज्ञानी शमशेर सिंह जी ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से शरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान ऐडवोकेट स. गुरविंदर सिंह जी धामी, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान स. मनजीत सिंह जी के, एवं स. परमजीत सिंह जी सरना संगत को गुरमत विचारों द्वारा निहाल करेंगे l

इस अवसर पर देविंदर सिंह भसीन ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैँ एवं संगत बढ़ – चढ़ कर हाजरी भरकर गुरु महाराज की खुशियाँ प्राप्त करें l सेवा सिंह मठारु ने कहा कि कार्यक्रम के पश्चात गुरु का अतुट लंगर बरतेगा l

गुरुद्वारा साहिब के प्रधान स. गुरबख्श सिंह ने कहा कि पंजाब में आई बाढ़ के कारण प्रभावितों को सहयोग के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं देहरादून स्थित सभी गुरूद्वारे एवं संस्थाएं राहत सामग्री अतिशीघ्र भेजेंगी l उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले. जनरल स. गुरमीत सिंह जी भी गुरु महाराज का आशीर्वाद लेने गु. साहिब पहुंचेंगे l

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी ने धन्यवाद एवं स्वागत किया :-

उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में सभा के महासचिव स. गुलज़ार सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस भव्य कथा – कीर्तन दरबार में प्रसिद्ध हजुरी रागी जत्थे दरबार श्री अमृतसर के भाई जगतार सिंह राजपुरा, भाई साहिब सिंह एवं भाई कुलदीप सिंह जी संगत को निहाल करेंगे तथा हैड ग्रंथी भाई शमशेर सिंह गुरमत विचारों द्वारा संगत को निहाल करेंगेl

गुलजार सिंह , ज्ञानी शमशेर सिंह हैंड जी ग्रंथी एवं समस्त प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उनके कैबिनेट का सिख विवाह आनंद कारज का रजिस्ट्रेशन आनंद मैरिज एक्ट के तहत करने के फैसले का धन्यवाद एवं स्वागत किया।

प्रेस वार्ता में प्रधान गुरबक्श सिंह राजन, महासचिव गुलज़ार सिंह, छाबड़ा, उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह, मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, ज्ञानी शमशेर सिंह जी,देविंदर सिंह भसीन, सेवा सिंह मठारु,सुरजीत सिंह,राजिंदर सिंह राजा,अरविन्दर सिंह,दलबीर सिंह कलेर, मोहिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह जोली, मक्खन सिंह,परनीत सिंह आदि उपस्थित थे l

RELATED ARTICLES

पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

जन्माष्टमी हर्षिता टाइम्स। देहराूदन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी विशेष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षिता टाइम्स। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक हिन्दू पर्व है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व हिन्दू पंचांग...

न्याय के देवता शनि देव को खुश रखें, होगी अपार कृपा, अपनाए ये उपाय नहीं होगी कोई कमी

न्याय के देवता शनि देव हर्षिता टाइम्स। शनि मंत्र जप: शनि देव के मंत्रों का जाप करने से उनकी कृपा प्राप्त हो सकती है। ‘ॐ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments