उत्तराखंड ख़बरसार

खुशखबरी : धामी सरकार उपनल कर्मचारियों को देगी तोहफा

Upanal employees
Written by admin

Upanal employees

देहरादून। सरकार उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम के 25 हजार कर्मचारियों का 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने जा रही है। मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी का अनुमोदन मिल चुका है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में जल्द आदेश जारी हो सकता है। इसके अलावा उनकी कुछ अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

कैबिनेट में इस संबंध में प्रस्ताव आ सकता है। प्रदेश के उपनल कर्मचारी (Upanal employees) मंत्रिमंडलीय उप समिति की रिपोर्ट को लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से कार्य बहिष्कार पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उनके मसले पर अमल के लिए तीन मंत्रियों की समिति गठित की थी। मंत्रिमंडल की यह उप समिति सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है, लेकिन इस रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है।

Upanal employees :- इसके बाद से कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार पर हैं, जिससे राज्य के कई सरकारी अस्पतालों, ऊर्जा निगम, वन विभाग आदि में काम पर असर पड़ा है। कर्मचारियों के आंदोलन के बाद सरकार ने 10 प्रतिशत मानदेय बढ़ाने का फैसला किया है, विभागीय सूत्रों का कहना है। साथ ही, उपनल कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए उनके पदों को अधिसंख्यक करने पर विचार किया जा रहा है।

About the author

admin

Leave a Comment