देश-विदेश

Taiwan Earthquake :- ताइवान में आया भीषण भूकंप, सुनामी की चेतावनी

Taiwan Earthquake
Written by admin

Taiwan Earthquake : ये पिछले 25 सालों में ताइवान में आया सबसे ताक़तवर भूकंप है। पास के द्वीपों के साथ दक्षिणी जापान और फ़िलीपीन्स के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी दे दी गई है। ताइवान में भूकंप के झटके इतने जोरदार रहे हैं कि ताइपे के कई इलाकों की बिजली गुल हो गई है। ताइवान में 7.5 तीव्रता का भीषण भूकंप देखने को मिला है।

इस भूकंप ने जापान के दक्षिणी द्वीपों को हिलाकर रख दिया है। भूकंप के कारण तीन मीटर ऊंची सुनामी के लहरों की आशंका पैदा हो गई है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है।

स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे से कुछ देर पहले यह भूकंप आया। भूकंप की गहराई 35 किमी थी और इसे देश के एक बड़े हिस्से में महसूस किया गया। भूकंप की गहराई की वजह से इसे इसके केंद्र में बहुत तेज महसूस किया गया। भूकंप के कारण ताइवान में बड़ी तबाही भी देखी गई है। बिल्डिंग ध्वस्त हो गई हैं। भूकंप के कारण ढही इमारतों में लोग फंसे हुए हैं।

Taiwan Earthquake :- भूकंप के झटके पूरे ताइवान में ही महसूस किए गए. दक्षिणी पिंगटुंग काउंटी से लेकर राजधानी ताइपे के उत्तर में। राजधानी से आई वीडियोज़ में इमारतें ज़ोर-ज़ोर से हिलती हुईं, अलमारियों से चीज़ें गिरती हुईं, फ़र्निचर कांपते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोकल टीवी चैनल के मुताबिक़, भूकंप की वजह से गाड़ियां टूट गई हैं, दुकानों के अंदर सामान भी अस्त-व्यस्त हो गया. पूरे देश में बिजली और इंटरनेट कटने की ख़बर है।

Taiwan Earthquake :- भूकंप के जोरदार झटकों की वजह से अभी तक किसी के मारे जाने या फिर घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में भूकंप की वजह से भूस्खलन और कई जगहों पर इमारतों के गिरने की खबर है।

About the author

admin

Leave a Comment