उत्तराखंड ख़बरसार

विनोद उनियाल ने राज्य स्तरीय महिला उद्यमिता परिषद का उपाध्यक्ष बनने पर श्री दरबार साहिब में टेका मत्था

Sri Darbar Sahib
Written by admin
Sri Darbar Sahib
Sri Darbar Sahib :- उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद विनोद उनियाल श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंची और उन्होंने श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य प्रदेश के समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक बातचीत हुई।
Sri Darbar Sahib :- श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने उन्हें श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। विनोद उनियाल ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को राज्य सरकार का महत्वपूर्णं सहयोगी बताया और अस्पताल की ओर से जनहित में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
विनोद उनियाल ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल मंे सफलतापूर्वक संचालन पर हर्ष व्यक्त किया।
उन्होंने स्कूली शिक्षा, उच्च शिक्षा, मेडिकल शिक्षा एवम् स्वास्थ्य के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप की ओर से किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को बधाई दी।

About the author

admin

Leave a Comment