ख़बरसार

खादी प्रदर्शनी: मूज घास से बने उत्पादों को पसंद कर रहे लोग

Khadi Exhibition
Written by admin

Khadi Exhibition

देहरादून। राज्य स्तरीय खाद्य प्रदर्शनी में मूज घास से बने होटकेस, ट्रे और अन्य उत्पाद ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। महिला समूह के उत्पाद जहां देखने में आकर्षक है वही घर के कामों में प्रयोग के लिए भी बेहद सुलभ है।

रेसकोर्स स्थित गुरु नानक पब्लिक इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय खादी प्रदर्शनी में लोगों की खूब भीड़ उमड़ रही है। खादी पसंद करने वाले लोग खादी के कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं तो वहीं हाथ से बने उत्पादों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

Khadi Exhibition में उधम सिंह नगर खटीमा के महिला मंगल दल के स्टॉल पर मुज घास की कैसरोल, ट्रे सहित कई उत्पाद ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। घास से बनी टोकरी कैस्ट्रॉल की तरह दिखाई देती है। इसमें रोटी रखने पर गिली नहीं होती और देर तक गर्म भी रहती हैं।

Khadi Exhibition मूज घास से बनी ट्रे दर्शकों को आई पसंद :-

इसी तरह से मूज घास से बनी ट्रे भी दिखने में आकर्षक और प्रयोग करने में करने के लिए उपयुक्त है। हैंडमेड वस्तुओं को पसंद करने वाले लोग घास से बने इन उत्पादों की भी खरीदारी कर रहे हैं। खटीमा की महिलाओं का समूह इन उत्पादों को तैयार करता है। यह सब सामान बनाने के लिए यह मूज घास बरसात के समय ही होती है। तब महिला समूह की सदस्य इस घास को एकत्र कर लेता है और फिर पूरे साल मांग के अनुसार यह सब उत्पाद तैयार किया जाते हैं।

अल्मोड़ा की बसंती देवी ने Khadi Exhibition में ऐपण का स्टॉल लगाया हुआ है। बसंती देवी ने बताया कि उनका 20-25 महिलाओं का समूह है। वे सभी मिलकर ऐपण बनाने का काम करते हैं। उनका समूह पिछले दो साल से ऐपण बनाने का काम कर रहा है।

Khadi Exhibition :- इस मौके पर राज्य निदेशक संजीव राय, सहायक निदेशक प्रथम बी. एस.कंडारी, सहायक निदेशक द्वितीय जी.एस. मलिक आदि मौजूद रहे।

About the author

admin

Leave a Comment