उत्तराखंड सामाजिक

राठ जन विकास समिति मनाएंगी इगास, एक हजार राठ परिवारों को करेगी आमंत्रित

Igas
Written by admin

Igas

देहरादून। राठ जन विकास समिति की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष शेखरानंद रतूड़ी की अध्यक्षता मे दून विश्वविद्यालय के खेल मैदान मे सम्पन हुई।

जिसमे आगामी 23 नवंबर 2023 को आयोजित होने वाले इगास (Igas) 2023 की तैयारियों को लेकर चर्चा हुयी एवं इगास के मौक़े पर प्रस्तुत होने वाले संस्कृतिक कार्यक्रम, भेला खेलने, रास्सि कस्सी (गैड़) खेलने की तैयारियों को भी देखा गया।

राठ जन विकास समिति द्वारा इस वर्ष भी इगास 2023 मे मुख्य अथिति के रूप में मुख्यमंत्री उत्तराखंड, अति विशिष्ट अथिति के रूप मे पूर्व मुख्य मंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक,

उत्तराखंड के कैबिबेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, विशिष्ट अथिति के रूप मे महापौर सुनील उनियाल गामा, पूर्व विधायक गणेश गोडियाल, सुलेखा डंगवाल, कुलपति दून विश्वविधालय, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ मातबर सिंह रावत के साथ लगभग 1000 प्रवासी राठ परिवारों को आमंत्रित किया गया है।

Igas

राठ जन विकास समिति मनाएंगी इगास

Igas :- राज्य की विरासत, संस्कृति और बिलुप्त हो रहे धरोहरो को संजोये रखने और उन्हे नई पीड़ी के को हस्तांतरित करने का प्रयास समिति द्वारा लम्बे समय से किया जा रहा है।

समिति द्वारा गत वर्ष से इगास को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया था जिसमे कर्म मे इस वर्ष भी भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

बैठक मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, महासचिव पुरुषोत्तम मामगईं, कोषाध्यक्ष मेहरवान सिंह गुसाईं, बीना रतूड़ी, तारेश्वरी भंडारी, महेश खांकरियाल, कमलेश रतूड़ी, राकेश खांकरियाल, शम्भू प्रसाद मामगईं, कृपाल. टम्टा, रामप्रकाश खांकरियाल, भागीरथ ढाउंडियल व गुसाईं आदि उपस्थित थे।

About the author

admin

Leave a Comment