harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home देश-विदेश गौतम अडाणी, कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महेंद्रा व विजय शेखर शर्मा ने...

गौतम अडाणी, कुमार मंगलम बिड़ला, आनंद महेंद्रा व विजय शेखर शर्मा ने उत्तराखंड को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया

Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने राज्य में कोविड के खिलाफ लङाई में उद्योगों से सहयोग लेने के लिये देश के जाने माने उद्योगपतियों से वार्ता की है। उन्होंने अडाणी ग्रुप के गौतम अडाणी और आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला से बात कर देवभूमि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थिति से अवगत कराया साथ ही कोविड 19 संक्रमण के तेज़ी से बड़ते प्रभाव से भी अवगत कराया, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सीएसआर में कोविड से संबंधित मेडिकल इक्वीपमेंट देने का अनुरोध किया। दोनों उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री को हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया।
इसी क्रम में महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महेंद्रा और पेटीएम के विजय शेखर शर्मा के साथ वर्चुअल मीटिंग करते हुए प्रदेश में कोविड से लङाई में सीएसआर के तहत राज्य सरकार का सहयोग करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने सहायता मेडिकल उपकरणों के रूप में दिये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि सीधे आवश्यक मेडिकल इक्वीपमेंट देने से राज्य सरकार को सरकारी औपचारिकताएं नहीं करनी पङेंगी और अनावश्यक विलम्ब नहीं होगा।
आनंद महिंद्रा के साथ वार्ता में मुख्यमंत्री ने 1000 आक्सीजन सिलेंडर, 1000 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स, एमआरई मशीन, 10 मेडिकल ऑक्सिजन जेनरेटर ( छोटा अक्सीज़न प्लांट)  500 बी.आइ.पी.ए.पी 500 सी.पीए.पी, मॉनिटर इत्यादि सहित करोना संक्रमण से बचाव के अन्य उपकरण उपलब्ध कराने का आग्रह किया। आनंद महिंद्रा ने हर सम्भव सहयोग देने के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया। वर्चुअल मीटिंग मे महेंद्रा ग्रूप के वरिष्ठ अधिकारी अनीश शाह, मनोज, श्रुति, कवींद्र सिंह व उज़्बेक ईरानी मौजूद थे।
एक अन्य वर्चूअल मीटिंग में पेटीएम के सीईओ विजय शेखर शर्मा से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वार्ता की। मुख्यमंत्री ने उन्हें भी राज्य की आवश्यकताओं से अवगत कराया। पेटीएम के सीईओ ने 100 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर्स उत्तराखण्ड को शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही।
मुख्यमंत्री ने आनंद महिंद्रा और विजय शेखर शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से कोविड से लड़ाई में अवश्य जीत हासिल करेंगे। वर्चुअल मीटिंग में उद्योग जगत से समन्वय हेतु नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

मुकेश अंबानी ने निभाया वादा, भारत में बनेगा एआई आधारित सुपर कम्यूटर, Reliance और NVIDIA के बीच समझौता, भारत AI क्षेत्र में बड़ी ताकत...

Reliance    Reliance  एजीएम में मुकेश अंबानी ने हर भारतीय तक आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस पहुँचाने का किया था वादा जियो प्लेटफॉर्म और एनविडिया के साथ आने से भारत...

उत्तराखण्ड STF को मिली सफलता, नकली नोट बनाने वाले अन्तर्राज्यीय सरगना को गिरफ्तार

STF हर्षिता टाइम्स। उत्तर प्रदेश के थाना सौंजना जनपद ललितपुर पुलिस के द्वारा 04 नकली नोट तस्करों को चैकिंग के दौरान थाना ललितपुर क्षेत्र से गिरफ्तार...

चंदा मामा की जय के साथ बच्चों को चंद्रयान 3 लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाया

चंद्रयान 3 लैंडिंग हर्षिता टाइम्स। देहरादून। श्री सनातन धर्म मन्दिर, प्रेमनगर परिसर में स्वामी विवेकानन्द सेवा संस्थान द्वारा संचालित महर्षि वाल्मीकि केन्द्र पर शिक्षारत बच्चों को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments