उत्तराखंड

पूर्ण लॉकडाउन की नहीं बन पाई सहमति, कोरोना कर्फ्यू 10 मई तक

देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की मंत्रियों के साथ औपचारिक बैठक में प्रदेश में पूर्ण लॉकडाउन पर सहमति नहीं बन पाई। फिलहाल कोरोना कर्फ्यू की अवधि बढ़ाने पर सहमति बनी। अब देहरादून, हरिद्वार और उधमसिंह नगर के पूरे जिले में कोरोना कर्फ्यू लगाया जाएगा अभी तक इन जिलों में कुछ इलाकों में ही कोरोना का कर्फ्यू लगाया गया था। वहीं तमाम नगर निगम में भी पूर्ण कोरोना कर्फ्यू होगा। जिलाधिकारी अपने हिसाब से स्थिति को देखते हुए फैसला लेंगे कि उन्हें जिले में किस तरीके की और सख्ती करनी अनिवार्य है। वहीं, परचून की दुकानों को अब हर रोज नहीं खोला जा सकेगा। इसके लिए अल्टरनेट दिनों की व्यवस्था बनाई जा रही है।
इससे साफ है प्रदेश की तीरथ सिंह रावत सरकार अभी लॉकडाउन लगाने का हौसला नहीं जुटा पा रही है। प्रदेश भर में मांग लगातार उठ रही है कि कम से कम 15 दिन का लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए। अब देहरादू हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में 10 मई तक कोरोना कर्फ्यू बढ़ चुका है। इसके अलावा चमोली, पौड़ी, नैनीताल और टिहरी के प्रभावित जिलों के लिए भी आदेश जिला अधिकारियों ने जारी कर दिए हैं। यहां कहीं नौ तक तो कहीं 10 मई तक पूर्ण कर्फ्यू लगाया गया है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment