harshitatimes.com

Monday, September 25, 2023
Spread the love
Home ख़बरसार अन्न महोत्सव 2023 के शुभारंभ पर बोले CM धामी, लोक पर्वों एवं...

अन्न महोत्सव 2023 के शुभारंभ पर बोले CM धामी, लोक पर्वों एवं त्योहारों में श्री अन्न को अवश्य शामिल करें

Spread the love

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में श्री अन्न महोत्सव 2023 का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाले इस श्री अन्न महोत्सव में प्रदेशभर से हजारों किसान प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मिलेट्स पर आधारित विभिन्न स्टालों का निरीक्षण किया एवं कृषि विभाग उत्तराखण्ड की पौष्टिक फसलों पर आधारित पुस्तक ‘‘स्वाद के साथ स्वास्थ्य’’ का विमोचन किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज का यह आयोजन ‘श्री अन्न’ को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा। इस तरह के आयोजनों से न केवल मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि इससे किसानों को भी मोटे अनाजों से संबंधित आवश्यक जानकारियां प्राप्त होंगी। देश में वर्ष 2023 को ’’मिलेट्स ईयर’’ के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’श्री अन्न’’ केवल खेती या खाने तक सीमित नहीं हैं, जहां ’’श्री’’ होता है वहां समृद्धि भी होती है, समग्रता होती है और विजय होती है। इसलिए प्रधानमंत्री जी ने मिलेट्स को ’’श्री अन्न’’ की संज्ञा दी है।’’श्री अन्न’’ भारत में समग्र विकास का माध्यम बन रहा है इसमें गांव और गरीब जुड़ा है और अब देश का प्रत्येक नागरिक भी इससे जुड़ रहा है। श्री अन्न फसलों में पौषणीय तत्व के साथ-साथ औषधीय गुण भी पाये जाते है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन किये जाने हेतु नियमित अनुश्रवण एवं नियोजन के लिए “राज्य प्राकृतिक कृषि बोर्ड“ का गठन किया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि लोक पर्वों एवं त्योहारों में श्री अन्न को अवश्य शामिल करें।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में प्राचीन काल से ही श्री अन्न की खेती होती थी। देवभूमि उत्तराखण्ड मोटे अनाजों की राजधानी रही है। राज्य में किसानों से मंडुवे को एमएसपी पर लेने एवं इसके लिए महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जो इन्सेन्टिव देने की व्यवस्था की गई यह सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया श्री अन्न के महत्व को समझ रही है। उत्तर प्रदेश में भी पौष्टिक आहारों को तेजी से प्रमोट किया जा रहा है।
प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य में अनाजों की उपज बढ़ रही है। किसानों को मोटे अनाजों के उत्पादन कर अच्छा मूल्य मिले इसके लिए राज्य में मंडुवे की एमएसपी 35 रूपये 78 पैसे रखी गई है। किसानों से एमएसपी पर मंडुआ लेने पर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रति किलो मंडुवे पर 1.50 रुपये इन्सेंटिव की व्यवस्था की गई है। 2025 तक राज्य के सवा लाख बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जैविक खेती के क्षेत्र में भी राज्य में अच्छा कार्य हो रहा है। इसके लिए उत्त्राखण्ड को लगातार दो साल प्रथम पुरस्कार मिला है। ऐरोमा के क्षेत्र में भी राज्य में तेजी से कार्य हो रहे हैं। एप्पल मिशन मिशन में 35 करोड़ एवं कीवी मिशन में 20 करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। 2025 तक मिलेट्स एवं हॉर्टिकल्चर के क्षेत्र में उत्पादन को दुगुना करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, बृजभूषण गैरोला, सुरेश गड़िया, किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगेन्द्र सिंह पुण्डीर, भाजपा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सचिव कृषि बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, निदेशक कृषि गौरी शंकर एवं प्रदेश भर से आये कृषक मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर Mega Blood Donation Camp

Mega Blood Donation हर्षिता टाइम्स। देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा...

बागेश्वर की पार्वती ने ली MLA पद की शपथ

MLA हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Press Club of India में गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुने गए

Press Club of India दिल्ली। प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के हुए चुनाव में वरिष्ठ पत्रकार गौतम लाहिड़ी अध्यक्ष और नीरज ठाकुर महासचिव चुना गया।...

High Uric Acid में अजमाए ये घरेलू नुस्खे कंट्रोल होना तय

High Uric Acid हर्षिता टाइम्स। बदलती जीवनशैली और तनावभरी जिंदगी सेहत को भी कई तरह से प्रभावित करती है। ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें बढ़ते...

01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर Mega Blood Donation Camp

Mega Blood Donation हर्षिता टाइम्स। देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 01 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मेगा...

बागेश्वर की पार्वती ने ली MLA पद की शपथ

MLA हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को विधानसभा में बागेश्वर विधानसभा से निर्वाचित प्रत्याशी पार्वती दास के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग...

Recent Comments