उत्तराखंड ख़बरसार

उत्तराखण्ड में 33 परियोजनाओं के लिए केंद्र ने जारी किए ₹559 करोड़

Center released ₹559 crore to Uttarakhand
Written by admin

Center released ₹559 crore to Uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष प्रयासों के क्रम में भारत सरकार ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अवस्थापना विकास हेतु 33 परियोजनाओं के लिए ₹559 करोड़ की धनराशि जारी करा दी है। वित मंत्रालय ने मंगलवार को इस बाबत पत्र उत्तराखण्ड शासन को भेज दिया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जारी की गई धनराशि से प्रदेश में विकास को और तेज गति मिलेगी।

About the author

admin

Leave a Comment