harshitatimes.com

Saturday, September 30, 2023
Spread the love
Home स्वास्थ्य कैदियों की स्वास्थ्य की पूर्ण जांच हेतु कारागारों में चलाया जाएगा अभियान:...

कैदियों की स्वास्थ्य की पूर्ण जांच हेतु कारागारों में चलाया जाएगा अभियान: डॉ0 अजय

Spread the love

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। प्रदेश के समस्त कारागारों के कैदियों के लिए स्वास्थ्य विभाग तथा राज्य कारागार विभाग, उत्तराखण्ड सरकार द्वारा एस0टी0आई0, एच0आई0वी0, टी0बी0 एवं हेपेटाइटिस की जाँच हेतु वृहद स्तर अभियान चलाया जायेगा। यह बात स्टेट डॉ0 अजय कुमार नगरकर, अपर परियोजना निदेशक, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा स्टेट ओवरसाईट कमेटी की समीक्षा बैठक के दौरान गयी।
डॉ0 अजय द्वारा जानकारी दी गयी कि प्रदेष के सभी कारागारों एवं अन्य सुधार गृहों में उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा इन्टीग्रेटेड एस0टी0आई0, एच0आई0वी0, टी0बी0 एवं हेपेटाइटिस कैम्पेन माह मई एवं जून में किया जायेगा। उक्त कैम्पेन हेतु 08 मई, 2023 को स्टेट ओवरसाईट कमेटी की बैठक का आयोजन डॉ0 अजय कुमार नगरकर की अध्यक्षता में किया गया। उक्त बैठक में जेल प्रशासन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहयोगी संस्था साथी एवं सेतु टीम के प्रतिनीधियों एवं अन्य हितधारकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में वृहद स्तर पर किये जाने वाले कैम्पेन पर संजय बिष्ट द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में उत्तराखण्ड की 10 कारागारों में इस कैम्पेन को षुरू किये जाने सम्बन्धित बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गयी। उक्त बैठक में राज्य की सभी 10 जेलों में इस कैम्पेन को आयोजित कराने हेतु प्रारम्भिक तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता तथा राज्य एवं जनपद स्तर पर प्रचार-प्रसार विशय पर चर्चा की गयी।
उन्होंने बताया कि एस0टी0आई0, एच0आई0वी0 टी0बी0 तथा हेपेटाइटिस की जांच एवं उपचार हेतु नियुक्त किये जाने वाले पर्याप्त मानव संसाधन, उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री जिनमें किट्स, दवाईयां तथा अन्य सामग्री, प्रचार-प्रसार सामग्री की उपलब्धता तथा उनसे सम्बन्धित माईक्रो प्लान पर चर्चा की गयी। बैठक में यह तय किया गया है इस कैम्पेन का प्रारम्भ दिनांक 15 मई से 14 जून तक राज्य की समस्त जेलों तथा जेवेनाईल जेल, जिला डिएडिक्षन सेन्टर में किया जाना है।
बैठक में राज्य क्षय नियन्त्रण अधिकारी डॉ0 गरिमा पन्त, डॉ0 विकास पाण्डे, एन0टी0ई0पी0-एन0एच0एम0, डॉ0 अंकित गुंसाई, चिकित्साधिकारी, जिला कारागार, देहरादून, उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियन्त्रण समिति के अनिल सती, संजय बिष्ट, सुनील सिंह, ओम प्रकाश, गगनदीप लूथरा तथा सौरभ गुप्ता, इन्चार्ज सेतु यूनिट, उत्तराखण्ड साथी संस्थान के अधिकारी तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Bachpan Bachao Andolan व उत्तराखंड सरकार ने तैयार की बाल विवाह रोकने की कार्ययोजना

Bachpan Bachao Andolan  हर्षिता टाइम्स। देहरादून, 27 सितंबर। नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी द्वारा स्थापित संगठन Bachpan Bachao Andolan  (बीबीए) ने ‘बाल विवाह मुक्त...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

आगर Technology के साथ 2 हजार करोड़ और फ़िरा बार्सिलोना के साथ 1 हजार करोड़ का एमओयू साइन किया गया

Technology लंदन। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ब्रिटेन दौरे के तीसरे दिन भी दुनियाभर के कई निवेशकों के साथ बैठकों का दौर जारी रहा। लंदन...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

Recent Comments