राजनीति

बिहार सरकार में बड़ा उलटफेर, नीतीश कुमार ने दिया सीएम पद से इस्तीफा

Bihar CM Nitish  Kumar Resigned
Written by admin

bihar CM Nitish Kumar Resigned

बिहार में मचे राजनीतिक उठक-पाठक के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह राजभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद (Bihar CM Nitish  Kumar Resigned) से इस्तीफा दे दिया है और राज्यपाल राजेंद्र लेकर को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। इसके पहले उन्होंने जदयू विधायक दल की बैठक में अपने इस फैसले का ऐलान कर दिया था।

Bihar CM Nitish  Kumar Resigned जदयू एक बार फिर भाजपा का दामन थाम सकती है :-

जानकारी के मुताबिक नीतीश एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पेश करेंगे जिसके लिए जदयू एक बार फिर भाजपा का दामन थाम सकती है। ऐसा होता है तो नीतीश कुमार 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Bihar CM Nitish  Kumar Resigned : नीतीश के इस्तीफा सौंपने से पहले सीएम आवास पर जदयू विधायक दल की बैठक हुई जिसमें सभी विधायकों को एनडीए में वापसी के बारे में सूचित किया गया। इसी के साथ 17 महीने की महागठबंधन सरकार का अंत हो गया।

इस्तीफा देने के बाद नीतीश ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि आज हमने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और जो सरकार थी उसको भी समाप्त करने का प्रस्ताव हमने राज्यपाल को दे दिया। उन्होंने कहा कि हम लोग इतनी मेहनत करते थे और सारा क्रेडिट दूसरे लोग ले रहे थे।

Bihar CM Nitish  Kumar Resigned :- अब नए गठबंधन में जा रहे हैं पहले जो पार्टियां एक थी जनता दल यूनाइटेड और भाजपा आज फैसला करेगी। वही राज भवन में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। इस्तीफा देने के साथ ही नीतीश कुमार आज फिर से मुख्यमंत्री की पद की शपथ लेंगे। नई सरकार में बीजेपी की के कोटे से दो नेता उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

About the author

admin

Leave a Comment