देश-विदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पार्टी से दिया इस्तीफा

kapil sibbal e1653483724823
Written by Subodh Bhatt

हर्षिता टाइम्स।
नई दिल्ली । कांग्रेस पार्टी के सबसे मुख्य व बड़े चेहरों में रह चुके नेता व प्रसिद्द वकील कपिल सिब्बल ने अपना इस्तीफ़ा कांग्रेस पार्टी को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार कपिल सिब्बल का नाम समाजवादी पार्टी ने अपने राज्यसभा सांसदों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट में डाल दिया है जिसके चलते हुए वो इस गलियारे से रास्ता बनाने में कामयाब हो रहे है। कही न कही इस तरीके से सिब्बल ने अपना पांच साल का अगला करियर तो सुरक्षित कर ही लिया है जो अपने आप में जरूरी सा नजर आ रहा था।
उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने ये कार्य 16 मई को ही कर दिया था और अब जब बात आयी दूसरी पार्टी को चुनने की तो वर्तमान में उन्होंने अपने लिए समाजवादी पार्टी का चयन किया है।
कही न कही इस मनमुटाव से लोग समझ गये थे कि आने वाले वक्त में सिब्बल पार्टी छोड़ रहे है, मगर वो समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन जायेंगे ये अनुमान लगा पाना कुछ समय पहले तक के लिए काफी अधिक कठिन था।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment