देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एम्स नई दिल्ली से इलाज के बाद स्वस्थ होकर बुधवार को देहरादून लौट आये हैं। जीटीसी हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, डॉ धन सिंह रावत और मेयर सुनील उनियाल गामा ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर तीर्थ पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बदरीविशाल व बाबा केदार की कृपा व सभी की शुभकामनाओं के कारण वह अस्पताल से स्वस्थ होकर लौटा हूं। नई ऊर्जा के साथ जनसेवा के लिए दोबारा सबके बीच मौजूद हूं।
मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स और पैरामेडिकल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के सभी मानकों मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का ख्याल रखना, हाथों को नियमित रूप से धोना व सैनिटाइज करने का अनिवार्यता से पालन करने की आवश्यकता है ताकि बीमारी से बचाव हो सके।


