शिक्षा उत्तराखंड ख़बरसार

ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में AI वर्कशॉप

AI Training
Written by Subodh Bhatt

AI Training

देहरादून। ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में 20 स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को एआई टूल्स, जनरेटिव एआई, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और अन्य आधुनिक एआई तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया।

आज ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में शिक्षक शिक्षिकाओं को विभिन्न आधुनिक एआई तकनीकों से रूबरू कराने के लिए ‘एआई इन एजुकेशन’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में देहरादून के 20 स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल, पाइन हॉल स्कूल, सेंट जेवियर्स स्कूल, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, मोरावियन इंस्टीट्यूट, फ्लावर डेल स्कूल, द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल, सेंट जूड्स स्कूल, हिल्टन्स स्कूल, शिगैली हिल इंटरनेशनल अकादमी, द एशियन स्कूल समेत अन्य स्कूलों के शिक्षक शामिल रहे।

कार्यशाला में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने शिक्षकों को एआई की बुनियादी जानकारी से लेकर शिक्षा के क्षेत्र में उसके व्यावहारिक उपयोग तक विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। विशेषज्ञों ने जनरेटिव एआई, मशीन लर्निंग और शिक्षा में एआई के भविष्य के बारे में जानकारी दी। साथ ही चैटजीपीटी, माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट, गूगल जेमिनी और कैनवा एआई जैसे आधुनिक एआई टूल्स के उपयोग और इनके माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के तरीकों के बारे में भी बताया ।

इस कार्यशाला का आयोजन ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से किया। कार्यशाला में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के प्रिंसिपल राजकुमार त्रेहान के साथ ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डा. सिद्धांत थपलियाल, डा. अरुण चौहान, चित्रांश बोस और गरिमा शर्मा समेत अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment