Rupee Depreciation
मुंबई: 11 अगस्त (भाषा) रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे टूटकर 95.38 पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती गिरावट से रुपये पर दबाव बना रहा। हालांकि, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी प्रवाह और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से रुपये को बल मिला, जिससे इसमें और अधिक गिरावट नहीं आई।


