स्वास्थ्य उत्तराखंड सामाजिक

देहरादून में अत्याधुनिक चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारंभ

Charitable Physiotherapy Centre
Written by Subodh Bhatt

Charitable Physiotherapy Centre

देहरादून। गुरुद्वारा नानक निवास के तत्वावधान में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार की प्रबंधन समिति एवं इंडियन फिजियोथैरेपी, देहरादून के सहयोग से अत्याधुनिक चैरिटेबल फिजियोथैरेपी सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु महाराज के चरणों में अरदास के साथ हुई, जिसके पश्चात सेंटर का उद्घाटन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के महासचिव सरदार गुलजार सिंह द्वारा किया गया। इस सेंटर में आधुनिक फिजियोथैरेपी उपकरणों से सुसज्जित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जहां डॉ. राजेंद्र यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षित एवं अनुभवी चिकित्सकों की टीम जनसामान्य को चैरिटेबल दरों पर उपचार उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर सरदार गुलजार सिंह ने संगतों से अपील की कि वे इस सेंटर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि जरूरतमंद मरीज इस सेवा का लाभ उठा सकें।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के मंत्री खजान दास, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, अशोक वर्मा, सरदार देवेंद्र सिंह मान (चेयरमैन, दून इंटरनेशनल स्कूल) सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। सभी अतिथियों ने सेंटर का अवलोकन किया और गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा किए जा रहे जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सरदार चरणजीत सिंह, एडवोकेट देवेंद्र सिंह (लीगल एडवाइजर), सतनाम सिंह, मंजीत सिंह (निर्वेर फाउंडेशन), डॉ. पूजाश्री देव, डॉ. राजवंत, डॉ. जितेंद्र, डॉ. श्रेय, अवनींद्र सिंह, परनीत सिंह, अजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment