Tibetan Market Murder Case
देहरादून। देहरादून के तिब्बती मार्केट में हुए सनसनीखेज युवक हत्याकांड का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। माननीय मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों और एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए गए व्यापक नाकेबंदी व सघन चेकिंग अभियान के तहत हत्याकांड को अंजाम देने वाले दोनों मुख्य शूटर अलग-अलग मुठभेड़ों में घायल होकर गिरफ्तार कर लिए गए।

हत्याकांड के दृष्टिगत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में शहर से देहात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान तड़के सुबह पुलिस को दो बड़ी सफलताएं मिलीं।
Tibetan Market Murder Case : रायपुर थाना क्षेत्र के लाडपुर जंगल में नाकेबंदी के दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।
डोईवाला क्षेत्र के लालतप्पड़ पुलिस चौकी पर स्कूटी सवार बदमाश ने रुकने के बजाय भागते हुए खंडर फैक्ट्री में घुसकर पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दोनों घायल बदमाशों को उपचार हेतु कोरोनेशन चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून स्वयं चिकित्सालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
बरामदगी
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे सेरू
02 तमंचे (315 बोर)
जिंदा व खोखा कारतूस
घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की है।
दिनांक 11/02/2026 को सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना मिली कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। घायल को दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अर्जुन शर्मा, निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार के रूप में हुई, जो जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे।
Tibetan Market Murder Case : मृतक की पत्नी द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच में सामने आया कि अर्जुन शर्मा का अपनी मां बीना शर्मा और उनके सहयोगियों के साथ संपत्ति व पैसों को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अर्जुन शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए 12 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी, जिसमें 3 लाख रुपये एडवांस दिए गए थे।

मुठभेड़ में घायल अभियुक्तों ने पूछताछ में तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या करना स्वीकार किया। दोनों अभियुक्त सगे भाई निकले।
1- पंकज राणा पुत्र अभय राम सिंह निवासी- 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून उम्र 52 वर्ष
2- राजीव उर्फ राजू पुत्र अभय राम सिंह निवासी 61/3 इंदिरा कॉलोनी, चक्खुवाला, कोतवाली, देहरादून, उम्र 50 वर्ष
साजिश में शामिल अन्य आरोपी भी गिरफ्तार
पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल:
1- श्रीमती बीना शर्मा पत्नी स्व0 आर0सी0 शर्मा , निवासी 40/1 बसंत विहार,
2- विनोद उनियाल पुत्र घनश्याम उनियाल, निवासी गैलेक्सी लैक्सोटिका अपार्टमेंट, 31 इन्दर रोड डालनवाला।
3- अजय खन्ना, पुत्र जे0पी0 खन्ना निवासीरू 12 ई०सी० रोड, डालनवाला, देहरादून
को भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।


