forest panchayat deserted
विकासखंड थराली के ग्राम पंचायत सूना में ग्राम प्रधान अनीता देवी की अध्यक्षता और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में वन पंचायत सरपंच का चुनाव किया गया।
वन पंचायत सरपंच सूना के चुनाव में 09 सक्रिय सदस्यों ने मतदान किया, जिसमें चंद्रमोहन देवराड़ी को 05 मत और प्रकाश देवराड़ी को 04 मत प्राप्त हुए, 01 मत से चंद्रमोहन देवराड़ी ने प्रकाश देवराड़ी को पराजित किया और वन पंचायत सूना के नए सरपंच बने।

वन पंचायत सरपंच के साथ-साथ कार्यकारिणी में 9 सदस्य प्रकाश चंद्र, लीला देवी, कलावती देवी, तुलसी देवी, इंदु देवी, दिनेश चंद्र, राजेंद्र प्रसाद, कैलाश जोशी को सदस्य चुना गया, इस अवसर पर ग्रामीणों ने कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर रेंज अधिकारी अलकनंदा वन प्रभाग थराली सुरेंद्र सिंह बिष्ट, कानूनगो सुबोध डोभाल, राजस्व उप निरीक्षक रॉबिट सिद्धीकी, कुंदन सिंह,नरेश देवराड़ी, नित्यानंद देवराड़ी ,घनानंद देवराड़ी, भवानी दत्त देवराड़ी, खीमानंद देवराड़ी, पूर्व वन पंचायत सरपंच विमला देवी, महिला मंगल दल अध्यक्ष दीपा देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


