उत्तराखंड ख़बरसार

आपदा में टूटे घर, बिखरे सपने… सैंजी व बुरांसी पहुँचे सीएम धामी, बांटी राहत, दिया हौसला

Landslide Saanji and Buransi Village
Written by Subodh Bhatt

Landslide Saanji and Buransi Village

पौड़ी। बारिश और भूस्खलन से तबाह सैंजी व बुरांसी गांव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुँचे। कीचड़ और टूटे रास्तों से होते हुए सीएम सीधे प्रभावित परिवारों के घर पहुँचे, हालचाल लिया और भरोसा दिलाया—”इस घड़ी में कोई अकेला नहीं, सरकार आपके साथ खड़ी है।”

मुख्यमंत्री ने सैंजी के 15 भवन स्वामियों को ₹1.30 लाख प्रति परिवार, बुरांसी में आपदा में जान गंवाने वाली दो महिलाओं के परिजनों को ₹2 लाख प्रति मृतक, और एक क्षतिग्रस्त मकान के लिए ₹1.30 लाख की आर्थिक सहायता चेक के रूप में सौंपी। उन्होंने राहत, पुनर्वास और विस्थापन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ ही राहत केंद्रों में बिजली, पानी, दवाई, राशन और शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

सीएम ने मोबाइल मेडिकल यूनिट्स तैनात कर बीमार, वृद्ध, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर प्रभावित व्यक्ति तक राहत पहुँचनी चाहिए और कोई भी मदद से वंचित न रहे।

Landslide Saanji and Buransi Village
Landslide Saanji and Buransi Village

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि पुनर्वास के लिए एक समिति बनाई जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों के दुकानों मकानों को क्षति पहुंची है, उनके लिए प्राथमिकता से प्रयास किए जाएं।

जिला प्रशासन ने बताया कि सभी प्रभावित गांवों में टीम लगातार पहुंच रही है और राहत सामग्री वितरण जारी है।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment