उत्तराखंड ख़बरसार

ऑपरेशन कालनेमि : 10 छद्म साधु–संत गिरफ्तार, 7 बाहरी राज्यों से निकले ढोंगी

operation kalnemi
Written by Subodh Bhatt

operation kalnemi

देहरादून। देवभूमि की धार्मिक पवित्रता को कलंकित कर रहे छद्मवेशधारी बाबाओं पर अब पुलिस की सख्ती भारी पड़ रही है। देहरादून पुलिस ने “operation kalnemi” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 फर्जी बाबाओं को विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया है। इनमें से सात अभियुक्त अन्य राज्यों के रहने वाले हैं, जो उत्तराखंड में साधु–संतों का भेष धारण कर लोगों को धार्मिक प्रलोभनों से ठगने का काम कर रहे थे।

इन ढोंगियों का मकसद लोगों की धार्मिक आस्था का शोषण कर उनसे पैसों और कीमती वस्तुओं की ठगी करना था। ये अभियुक्त लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान के नाम पर धर्म की आड़ में धोखाधड़ी और मानसिक शोषण कर रहे थे।

operation kalnemi एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चला अभियान

operation kalnemi
operation kalnemi

गिरफ्तार ढोंगी बाबाओं की सूची:

इन छद्मवेशधारी बाबाओं में यूपी, बिहार, हरियाणा, कर्नाटक और उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में शामिल हैं:

  1. प्रमोद सिंह व उसकी पत्नी सोनी सिंह (लखीमपुर खीरी, यूपी)
  2. अभय नाथ (हरदोई, यूपी)
  3. दिनेश कुमार दास (भागलपुर, बिहार)
  4. संजय (पानीपत, हरियाणा)
  5. अनिल कुमार (हिसार, हरियाणा)
  6. अजीत कुमार (कोलर, कर्नाटक)
  7. अशोक कुमार (देहरादून)
  8. बलवंत बाबा (हरिद्वार)
  9. मयंक कुमार जोशी (अल्मोड़ा)

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment