मौसम

उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज, बारिश और हिमपात की संभावना

weather uttarakhand
Written by admin

weather uttarakhand

देहरादून। उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड और बदलते मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में शीतलहर का असर जारी है। मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए प्रदेश के कई जिलों में बारिश और हिमपात की संभावना जताई है। इसके साथ ही येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 11 जनवरी की रात से 12 जनवरी की दोपहर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम सक्रिय रहेगा। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने की संभावना है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है।

इन जिलों में बारिश और हिमपात की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। वहीं, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात की भी संभावना है।

शीतलहर और पाले का प्रभाव
पूरे प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह-शाम लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं, जबकि दोपहर में गुनगुनी धूप का आनंद उठाया जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, बारिश होने से पाला और कोहरा कम हो सकता है, लेकिन तापमान में गिरावट की संभावना बनी हुई है।

येलो अलर्ट: सतर्क रहें
मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी और चंपावत में बारिश के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

About the author

admin

Leave a Comment