उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबंधन के मौके पर ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ का शुभारंभ किया

CM Sashakt Bahana Utsav Yojana
Written by admin

CM Sashakt Bahana Utsav Yojana

देहरादून। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ और ‘मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना’ के तहत एक भव्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों से आए महिला समूहों को सम्मानित किया और उनके सशक्तिकरण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की।

मुख्यमंत्री धामी ने 10 सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड के रूप में 25-25 हजार रुपये, 10 समूहों को सीआईएफ के रूप में 75-75 हजार रुपये, और 10 समूहों को सीसीएल के रूप में 1 लाख 50 हजार रुपये के चेक सौंपे। इस कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भर की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।

CM Sashakt Bahana Utsav Yojana

मुख्यमंत्री ने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमें सामाजिक कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने बताया कि सरकार मातृशक्ति के उत्थान और कल्याण के लिए संकल्पित है और महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है। राज्य सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 30 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025 तक 1.5 लाख बहनों को श्लखपति दीदीश् बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे महिलाओं ने अपनी मेहनत और लगन से पार किया है।

मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि 2022 में ‘मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूह योजना’ के तहत 84 करोड़ रुपये से अधिक का सहयोग प्रदान किया गया, और ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में करीब 25 करोड़ रुपये की छूट दी गई। 67 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 5 लाख से अधिक महिलाओं को जोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री ने नई घोषणाएं कीं, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और कार्यशालाओं के लिए 2 करोड़ 30 लाख रुपये की धनराशि, व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए 15 करोड़ 40 लाख रुपये, और डिजिटल एमआईएस हेतु टैबलेट प्रदान करने के लिए 75 लाख रुपये की स्वीकृति शामिल है। इसके अलावा, दो राष्ट्रीय स्तर के सरस मेलों के लिए प्रत्येक मेला 11 लाख 12 हजार रुपये की मैचिंग ग्रांट प्रदान करने की घोषणा की गई।

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और बताया कि ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के तहत 95 ब्लॉकों में 1428 स्टाल लगाकर 318.98 लाख रुपये का विपणन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ‘लखपति दीदी’ पहल की शुरुआत की गई है, जिसमें 1.05 लाख महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में तैयार किया गया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, खजान दास, सचिव राधिका झा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, और भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

About the author

admin

Leave a Comment