harshitatimes.com

Sunday, October 1, 2023
Spread the love
Home ख़बरसार CM हेल्पलाइन 1905 पर 24 घंटे रहेगी शिकायत दर्ज करने की सुविधा

CM हेल्पलाइन 1905 पर 24 घंटे रहेगी शिकायत दर्ज करने की सुविधा

Spread the love
  • हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों की माह में दो बार होगी समीक्षा।
  • तहसील व जनपद स्तर पर हो शिकायतों का निस्तारण।
  • तहसील दिवसों पर प्राप्त शिकायतों को भी किया जायेगा ऑनलाइन।
  • मुख्यमंत्री ने दिये प्रतिमाह पहले व तीसरे मंगलवार को तहसील जन समर्पण दिवस के आयोजन के निर्देश।

हर्षिता टाइम्स।
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1905 के नये प्रारूप का शुभारंभ किया। सीएम हैल्प लाईन 1905 के नये वर्जन में 1905 डायल करने के अलावा वेब पोर्टल, मोबाइल एप एवं ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर की सुविधा भी दी गई है। अब 24 घंटे सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मदद लिये जाने के साथ शिकायत भी दर्ज करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन 1905 की विभागों द्वारा माह में दो बार समीक्षा की जाए। मुख्यमंत्री प्रत्येक माह के अन्तिम सप्ताह में इसकी स्वयं समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन 1905 से लोगों को अधिक से अधिक जागरूक किया जाय। यह सुनिश्चित किया जाए कि जन समस्याओं एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए बनाये गये इस हेल्पलाईन का लाभ आमजन को मिले। उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेंस हमारा उत्तरदायित्व है। सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि का जो सरकार का उद्देश्य है, उसमें सीएम हेल्पलाइन 1905 महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए जन समस्याओं का जिस स्तर पर समाधान होना है, उस स्तर पर ही समाधान हो जाए। तहसील स्तर पर जिन समस्याओं का समाधान हो सकता है, वे अनावश्यक जिलाधिकारी तक न आये और जिन समस्याओं का समाधान जनपद स्तर पर वो शासन स्तर तक न आये। जिस स्तर पर समस्याओं का समाधान होना है, यदि नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाय। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त एप 1064 को और सशक्त बनाया जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनन्द बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल. फैनई, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, शैलेश बगोली, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम, विनोद रतूड़ी, निदेशक आईडीटीए नितिका खण्डेलवाल एवं अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे, सभी जिलाधिकारी वर्चुवल माध्यम से बैठक से जुड़े थे।

RELATED ARTICLES

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

स्वास्थ्य मंत्री ने Srinagar Medical College के टीचिंग बेस अस्पताल में अति आधुनिक स्किल सेंटर का किया शिलान्यास

Srinagar Medical College हर्षिता टाइम्स। देहरादून/श्रीनगर, 27 सितंबर। सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने Srinagar Medical College के टीचिंग...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

दोनों सहकारी संघो के बीच MOU से पर्वतीय किसानों की आर्थिकी बढ़ेगी: डॉ धन सिंह

MOU देहरादून। सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि कृषि विपणन और प्रसंस्करण सहकारी संघ ऑफ इंडिया और उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ के...

8 अक्टूबर को होगा राष्ट्रीय स्तर पर ‘‘Red Run’’ मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन

Red Run   देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एच0आई0वी0/एड्स के नियन्त्रण एवं जागरूकता विशय पर राज्य स्तरीय मैराथन...

U.K. से लौटे धामी का मंत्री, विधायकों ने किया जोरदार स्वागत

U.K. हर्षिता टाइम्स। देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के U.K दौरे के बाद देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में मंत्रीगणों, विधायकगणों एवं...

लंदन से 12500 करोड़ रूपये से अधिक के सफल Investment Proposals पर करार कर लौटे मुख्यमंत्री धामी

Investment Proposals हर्षिता टाइम्स। दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यू.के. दौरे से नई दिल्ली आगमन के बाद मीडिया से औपचारिक वार्ता करते हुए कहा कि...

Recent Comments