अपराध उत्तराखंड

सट्टेबाजी पर दून पुलिस का शिकंजा, 36 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Betting Crackdown
Written by Subodh Bhatt

Betting Crackdown

देहरादून। अवैध गतिविधियों के खिलाफ दून पुलिस का अभियान लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने सट्टेबाजी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किया जा रहा सैमसंग कंपनी का एंड्रायड मोबाइल फोन और ₹3,640 की नकदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महबूब कॉलोनी क्षेत्र में एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लगा रहा है। सूचना पर पटेलनगर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से वाजिद (36) पुत्र स्व. नईम खान, निवासी ब्रह्मपुरी, निरंजनपुर, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टेबाजी में प्रयुक्त एक सैमसंग एंड्रायड मोबाइल फोन और ₹3,640 नकद बरामद किए। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0 635/2026, धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम
उ0नि0 आशीष कुमार, चौकी प्रभारी बाजार
का0 राहुल कुमार
का0 सौरभ कुमार
का0 संजीव कुमार

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment