शिक्षा Job Recruitment

AI Courses 2026: एआई से जुड़े ये 5 कोर्स दिला सकते हैं शानदार करियर और लाखों का पैकेज

AI Courses 2026
Written by Subodh Bhatt

AI Courses 2026

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल भविष्य की तकनीक नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है। मोबाइल, बैंकिंग, हेल्थकेयर, सोशल मीडिया, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल जैसे लगभग हर क्षेत्र में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जहां एक ओर लोगों के मन में नौकरियों को लेकर चिंता है, वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि AI नई संभावनाओं और रोजगार के अवसर भी पैदा कर रहा है।

विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, AI तकनीक के विस्तार से दुनिया भर में लाखों नई नौकरियां बनी हैं। ऐसे में 12वीं के बाद या करियर बदलने की सोच रहे युवाओं के लिए AI से जुड़े कोर्स बेहतरीन विकल्प बनकर उभर रहे हैं।

AI क्या है?

शिव नाडर यूनिवर्सिटी के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग के प्रमुख प्रोफेसर आकाश सिन्हा के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वह तकनीक है, जो मशीनों और कंप्यूटरों को इंसानों की तरह सोचने, सीखने और निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करती है।

यूट्यूब पर वीडियो सुझाव, सोशल मीडिया फीड, ऑनलाइन शॉपिंग रिकमेंडेशन, फेस रिकग्निशन, डिजिटल बैंकिंग और फ्रॉड डिटेक्शन जैसी कई सेवाएं AI की मदद से संचालित होती हैं।

AI सीखने के लिए बेसिक कोर्स

AI के 5 बेहतरीन करियर कोर्स

  1. MBA/PG Diploma in AI & Business Analytics
    किसके लिए: कॉमर्स, मैनेजमेंट और बिजनेस स्टूडेंट्स
    फीस: ₹2.5 लाख से ₹7 लाख
    संभावित पैकेज: ₹6 लाख से ₹20 लाख प्रति वर्ष
  2. AI Certificate Program (Online)

किसके लिए: शुरुआती स्तर के विद्यार्थी और वर्किंग प्रोफेशनल
फीस: लगभग ₹1.5 लाख
संभावित पैकेज: ₹10 लाख प्रति वर्ष तक

  1. M.Tech/MCA in AI & Machine Learning

किसके लिए: टेक्निकल बैकग्राउंड वाले छात्र
फीस: ₹1 लाख से ₹10 लाख
संभावित पैकेज: ₹22 लाख प्रति वर्ष तक

  1. B.Tech/B.Sc in AI & Data Science

किसके लिए: 12वीं के बाद AI में करियर बनाने वाले छात्र
फीस: ₹1 लाख से ₹20 लाख
संभावित पैकेज: ₹6 लाख से ₹18 लाख प्रति वर्ष

  1. AI Bootcamp एवं Industry Programs

किसके लिए: नौकरी कर रहे प्रोफेशनल और करियर बदलने वाले उम्मीदवार
फीस: ₹1 लाख से ₹3.5 लाख
संभावित पैकेज: ₹6 लाख से ₹18 लाख या उससे अधिक

AI से डरने की नहीं, सीखने की जरूरत

विशेषज्ञों का मानना है कि AI उन लोगों के लिए खतरा नहीं है, जो समय के साथ नई तकनीक सीखते रहते हैं। आने वाले वर्षों में AI से जुड़े स्किल्स रखने वाले प्रोफेशनल्स की मांग तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसलिए यदि आप भविष्य में बेहतर करियर और आकर्षक सैलरी चाहते हैं, तो AI से जुड़े कोर्स आपके लिए मजबूत विकल्प साबित हो सकते हैं।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment