ख़बरसार उत्तराखंड

शिक्षकों का बदलावों से अपडेटेड रहना जरूरी

Nutrition
Written by Subodh Bhatt

Teacher Adaptability

देहरादून। ग्राफिक एरा में नए शिक्षकों को अनुभवी विशेषज्ञों व शिक्षकों ने प्रभावी शिक्षण, मानवीय मूल्य और नीतियों से रूबरू कराया। इसके लिए पांच दिवसीय एंप्लॉयी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘गुरुदक्षता’ के समापन समारोह में प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी ने कहा कि बदलते समय में शिक्षकों को ज्ञान, तकनीक, नैतिक मूल्यों और प्रभावी शिक्षण कौशल के साथ स्वयं को निरंतर अपडेट रखना चाहिए। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के ह्यूमन रिसोर्स डेवलपमेंट सेल ने किया। कार्यक्रम में कुल सचिव डॉ ज्योति छाबड़ा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ प्रमोद नायर, शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ लक्ष्मी ने किया।

About the author

Subodh Bhatt

Leave a Comment